प्राणघातक हमला कर घायल करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार


जामुल पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी, पुराने किराए की रकम को लेकर हुआ था विवाद

—00—

भिलाई । दिनांक 05.06.2025 को शंकराचार्य अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को चाकू लगने से घायल अवस्था में भर्ती किया गया है। सूचना पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नवीन चौक भाठापारा कुरूद निवासी आहत राहुल यादव उपचाररत मिला। डॉक्टर द्वारा घायल को बयान के योग्य न होने की जानकारी दी गई, जिस पर उसके भाई प्रकाश यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पुराने किराए के पैसों को लेकर हुए विवाद में अरुण निषाद ने अपने पास रखे धारदार चाकू से राहुल यादव पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। घेराबंदी कर वंदना गैस के सामने भाठापारा कुरूद से आरोपी अरुण निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कराया। आरोपी को दिनांक 06.06.2025 को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्यवाही में जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक केसेन्द्र चौहान, उप निरीक्षक महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल कुमार, खुमेश्वर ठाकुर की विशेष भूमिका रही।


जप्ती: धारदार चाकू
गिरफ्तार आरोपी: अरुण निषाद पिता राजू निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी वंदना गैस के सामने, भाठापारा कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.)
अपराध क्रमांक: 402/2025
धारा: 109(1) बीएनएस


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *