विश्व पर्यावरण दिवस : डिस्पोजल प्लास्टिक सामानों का करे उपयोग बंद: विधायक ललित

रिसाली । प्लास्टिक से बने डिस्पोजल सामानों का उपयोग बंद करने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आम लोगों से आव्हान किया। वे विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली के पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लक्ष्मीनगर वार्ड 29 के उद्यान में पौध लगाए।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि सील बंद पानी बोतल और कई तरह के खाद्य सामाग्री वाले पाऊच का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करना चाहिए। उन्होंने निगम आयुक्त मोनिका वर्मा से कहा कि वे कोशिश करे कि किसी भी आयोजन या बैठकों में गिलास से पानी पिलाने की व्यवस्था करे। इससे लोगों की सोच बदलेगी। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उद्यान में फलदार पौध का रोपण किया। उद्घाटन में 40 से भी अधिक पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम में सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सनीर साहू, पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, ईश्वरी साहू, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, सरिता देवांगन, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू समेत गणमान्य नागरिक उपस्थि थे।

विधायक ने कराया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पृथ्वी को हरा भरा करने और प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हम आज के बाद सिंगल यूज और प्लास्टिक सामानों का उपयोग नहीं करेंगे।

जनभागीदारी की आवश्यकता

विधायक ने रोपे गए पौधे की देखभाल के लिए जनभागीदारी होना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि उद्यानों को स्वयं सेवी संस्था गोद ले। वे निगम के सहयोग से उद्यान की देखभाल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *