पालीथीन मुक्त करने 90 साल की वृद्धा ने फल खरीद रही महिला को दिया बैग

  • स्वयंसिद्धा के साथ रिसाली ने चलाया अभियान

रिसाली । रिसाली को प्लास्टीक मुक्त करने अभियान चलाया। 90 वर्ष की वृद्ध महिला जानकी देवी ने वन टाइम यूज कैरी बैग उपयोग नहीं करने संदेश दी। उन्होंने फल खरीद रही महिला को बैग देकर कहा कैरी बैग का उपयोग न करे। अभियान के दौरान स्वयंसिद्धा की महिलाओं ने सोनाली चक्रवर्ती के नेतृत्व में जागरूकता लाने कृष्णा टाॅकिज रोड पर रैली निकाली।
इस अवसर पर रिसाली निगम की आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए वन टाइम यूज पालीथीन का प्रतिबंध करना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए कड़े प्रावधान भी है। अब जरूजत है तो केवल जागरूकता लाने की। अभियान की शुरूआत महिलाओं से इसलीए आवश्यक है कि अधिकांश महिलाएं बाजार-हाट करती है। अगर वे अपनी आदत में बैग का उपयोग करना सीख जाती है तो परिवार का हर सद्स्य इसका अनुकरण करेगा। यही वजह है कि विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर अभियान को डाॅ. सोनाली चक्रवर्ती और स्वयंसिद्धा के सद्स्यों के साथ करने का निर्णय ली।
अभियान में डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा, बृजेन्द्र परिहार, पी.आई.यू. विजय कश्यप, एन.एल.यू.एम. की अरूणा धृतलहरे, आइरा आनंद आदि शामिल थी।

बांटे थैले
स्वयंसिद्धा की महिला सद्स्यों ने शाम कृष्णा टाॅकिज रोड पर संचालित दुकानों तक पहुंची। उन्होंने दुकानदारों से निवेदन किया कि पालीथीन बैग न दे। वही ग्राहकों के हाथों में कपड़े का थैला थमाया।

निकाली रैली

नगर पालिक निगम रिसाली के इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। उन्होंने कृष्णा टाॅकिज रोड में रैली निकाली। हाथों में तख्ती लेकर बैग का उपयोग करने संदेश दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *