जहां 120 होने चाहिए वहां केवल 40 मजदूर, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य देख भड़की आयुक्त

  • एजेंसी को तेरह नोटिस का असर नहीं

रिसाली । प्रदिप्ती नगर स्थित निर्माणाधीन 348 यूनिट आवास को पूरा करने प्रतिदिन 120-150 मजदूर की आवश्यकता है। पिछले तीन साल से केवल 40-45 मजदूर कार्यरत है। यही वजह है कि आवास पूर्णाअवधि लक्ष्य से नगर पालिक निगम रिसाली पिछड़ते जा रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निरीक्षण के बाद ने केवल शासन से पत्राचार की है, बल्कि एजेंसी मेसर्स विनोद कुमार जैन को कड़े शब्दों में नोटिस जारी की है।
नगर पालिक निगम रिसाली की सीमा क्षेत्र और दुर्ग निगम क्षेत्र के पाॅश कालोनी बोरसी से लगे हुए प्रदिप्ती नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मेसर्स विनोद कुमार जैन की है। दरअसल निर्माण एजेंसी गरीबों के आवास को पूर्ण करने किसी तरह की रूचि नहीं दिखा रहा है। गिनती के मजदूरों से केवल खानापूर्ति का कार्य कराया जा रहा है।

12 ब्लाक में 2 का काम शुरू नहीं
प्रदिप्ती नगर में कुल 12 ब्लाक में 348 यूनिट का निर्माण होना है। किसी भी यूनिट का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, जबकि कार्य अविभाजित नगर पालिक निगम भिलाई के समय से चल रहा है। स्थिति ऐसी है कि 2 यूनिट का कार्य प्रिलन्थ लेबल से आगे नहीं बढ़ पाया है।

समीक्षा के दौरान निर्धारित मियाद भी खत्म होने पर
गरीबों के आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा सचिव स्तर पर हर माह होती है। पिछले महिने की बैठक में कार्य पूर्ण करने 30 जून तक का समय दिया गया है। इसके बाद रिसाली निगम ने कार्य में तेजी लाने निर्माण एजेंसी को पत्र जारी किया था। इसके बाद भी स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ।

केवल ढाचा ही बन पाया
प्रदिप्ती नगर की तर्ज पर ही मैत्रीकंुज में गरीबों का आवास बनना है। यहां 87 यूनिट कर्टल के बाद 58 यूनिट बनना है। खास बात यह है कि यहां पर केवल ढांचा ही तैयार हुआ है।

जाने निगम ने कब थमाया नोटिस
प्र.म.आ.योजना भिलाई 2019/59 – 12.02.2019
प्र.म.आ.योजना भिलाई 2020/629 – 04.11.2020
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/229 – 18.03.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/244 – 09.04.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/248 – 22.04.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/257 – 10.05.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/289 – 05.07.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/340 – 05.09.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/385 – 04.11.2024
प्र.म.आ.योजना रिसाली 2024/439 – 21.02.2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *