
Bhilai । 03 जून 2025 से भिलाई पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ आरक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन एफएसएल यूनिट, भिलाई के वैज्ञानिक अधिकारी ने अपराध स्थल से भौतिक साक्ष्यों के संकलन और फोटोग्राफी विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण के दौरान साक्ष्य संकलन की बारीकियों को समझाया गया और डेमो के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी दी गई।
