धौलपुर में पिता ने बेटी की रची हत्या, प्रेम विवाह से थी नाराजगी

राजस्थान । राजस्थान के धौलपुर जिले के बसई नवाब कस्बा में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय सुनीता की हत्या उसके पिता कोमल सिंह ने दामाद पवन और पवन के भाई जल सिंह के साथ मिलकर की। वारदात के बाद उसकी डेडबॉडी को यूपी के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के भोपुर गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस ने किया खुलासा

खेरागढ़ पुलिस को जब महिला की लाश मिली तो फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शिनाख्त के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। कुछ ही समय बाद मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई।

पिता को बदनामी का था डर

पूछताछ में बहन पूजा ने बताया कि सुनीता अपने पति को छोड़कर उसके चचेरे भाई विष्णु से शादी करना चाहती थी। इससे पिता कोमल सिंह को बदनामी का डर था। इसी कारण उसने दामाद और देवर के साथ मिलकर सुनीता की कमरे में पीट-पीटकर हत्या कर दी।

कमरे में घुसकर मारी

खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर तीनों ने मिलकर उसे मारा। शव को बाइक पर रखकर खेरागढ़ में फेंका गया। लौटकर पिता ने पत्नी को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में कोमल सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम आगरा में कराया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *