रायपुर में दबंगों की धमकी: जमानत पर छूटे बदमाश युवती को रेप करने की धमकी दे रहे हैं

रायपुर । न्यू सुंदर नगर की रहने वाली युवती पूनम निहाल ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। पूनम निहाल का आरोप है कि मोहल्ले के ही जय नायक, देवानंद नायक और उसके पिता ने दबंगई दिखाते हुए उसके घर को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना की शिकायत न्यू राजेंद्र नगर थाने में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ ही देर में तीनों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दिया गया।

अब तीनों आरोपी पूनम निहाल को रेप करने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पूनम निहाल के बाल पकड़कर मारपीट भी की। घर को जलाया जय नायक, देवानंद नायक और उसके पिता द्वारा किए गए आगजनी में पूनम निहाल का घर पूरा जलकर खाक हो गया है। पीड़िता ने पुलिस वालों पर ठीक से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद वारदात स्थल में एक भी पुलिसवाला नहीं पहुंचा।

टीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूनम निहाल को धमकी देते तीनों आरोपियों ने कहा, “टीआई को हम पैसे देते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।” मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह लड़की दुर्गा नगर निवासी अरविंद दीक्षित वार्ड में रहती है। इस लड़की के घर को कुछ लड़कों ने जलाया है जिसकी शिकायत यह राजेंद्र नगर थाने में करने गई थी राजेंद्र नगर के अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस भगा दिया गया।

नशे का सामान सप्लाई और लड़की सप्लाई करने वाले लोगों का नाम संजू, रवि गुप्ता, और कृष्णा, विजय झरिया बताया जा रहा है, जो दुर्गा नगर का सरगना और कुख्यात अपराधी है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा सेक्स बाजार बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्पा सेंटरों में दबिश दी थी, जहां मसाज के आड़ में सेक्स परोसने का व्यापार हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटरों के मालिक और मैनेजरों पर शिकंजा कसा है, फरार महिला दलाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी के निर्देश के बाद राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *