घर में डीजल डालकर आग लगाने और चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला मास्टरमाइंड बजरंगी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल


दुर्ग । दिनांक 01.05.2025 को संजू तिवारी की रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 503/2025 अंतर्गत धारा 328(जी), 62, 190(3) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना में डीजल डालकर आग लगाने तथा चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करने की संगठित साजिश शामिल थी।

इस मामले में पूर्व में तीन मुख्य आरोपी तथा आठ अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना का मास्टरमाइंड बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी संजय नगर, सुपेला—घटना के बाद फरार था, जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है, एवं वह पूर्व में भी दो मामलों में जेल जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना सुपेला के प्रभारी विजय यादव, सहायक उपनिरीक्षक मोतीलाल खुरसे एवं आरक्षक सुर्या का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह
उम्र: 33 वर्ष
पता: संजय नगर, सुपेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *