सशक्त ऐप की मदद से थाना पदमनाभपुर पुलिस को वाहन चोरी मामले में मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । थाना पदमनाभपुर पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से वाहन चोरी के मामले में सफलता प्राप्त की है। आरोपी दिनेश देवार और विधि से संघर्षरत बालक राज मरकाम को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

प्रार्थी देवेन्द्र कुमार और साकिर हुसैन ने अपनी मोटरसाइकिलों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मोटरसाइकिलें स्पेलेण्डर प्लस (क्रमांक- सीजी07/बीडी/7764 और सीजी07/सीएफ/0696) थीं, जो अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के सामने से चोरी की गई थीं। थाना पदमनाभपुर में दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 124/2025 और 142/2025 के तहत मामले दर्ज किए गए थे और चोरी हुई मोटरसाइकिलों की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई थी।

दिनांक 25/05/2025 को पोटिया शराब भट्टी, दुर्ग के पास आरोपी दिनेश देवार और विधि से संघर्षरत बालक राज मरकाम को पकड़ा गया। सशक्त ऐप के माध्यम से चेक किए जाने पर दोनों आरोपी के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य आरोपी प्रहलाद मरकाम उर्फ बोंडू के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दिनेश देवार (पिता- भीम देवार), उम्र- 19 वर्ष, निवासी- कारगील चैक, देवारपारा अर्जुन्दा, वार्ड 15, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़।
  2. विधि से संघर्षरत बालक राज मरकाम।

जप्ती सामग्री:

  1. मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस (क्रमांक- सीजी07/बीडी/7764), कीमत- 20,000/- रुपये
  2. मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस (क्रमांक- सीजी07/सीएफ/0696), कीमत- 45,000/- रुपये

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश और विवेचना जारी है। यह कार्यवाही सशक्त ऐप के माध्यम से सफलता हासिल करने की एक बेहतरीन मिसाल बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *