भिलाई टाउनशिप में जर्जर बिल्डिंग का खतरा: बोल्डर की बारिश से जूनियर इंजीनियर बाल-बाल बचा


भिलाई । भिलाई टाउनशिप में बरसों पहले बनी बिल्डिंग धीरे-धीरे अनफिट होने लगी है। बीएसपी टाउनशिप एडमिनिट्रैशन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और मैंटेनेस नहीं होने के चलते लोगों की जान भी खतरें में पड़ गई है। आज दोपहर ऐसी ही एक बिल्डिंग में अचानक भरभराकर बोल्डर की बारिश होने लगी। जिससे एक जूनियर इंजीनियर बाल-बाल बचा। जैसे ही वह अपनी स्कूली रखकर फस्ट फ्लोर पर अपने घर पहुंचा। वैसे ही तेज आवाज के साथ धूल उड़ती दिखाई दी, और जब उन्होने नीचे आकर देखा तो वहां एकसाथ कई बोल्डर उपर से नीचे आ गिरे पड़े थे।

जूनियर इंजीनियर अजय प्रवीण ने बताया कि महज 5 मिनट के फासले से उसकी जान बाल-बाल बची। इधर हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जांच भी शुरू की। इधऱ् बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन की ओर से बिल्डिंग की मैंटेनेस नहीं की जा रही है। इस हादसे ने सभी को डरा दिया है। क्योंकि बिल्डिंग के नीचे हमेशा बच्चे भी खेलते हैं और लोग भी वहां खड़े होकर गपशप करते हैं। ऐसे में इसतरह बोल्डर गिरने से लोगों के मन में डर बैठ गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *