नशे के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार


कुल 8 किलो से अधिक गांजा, दो एक्टिवा वाहन और 69,000 रुपये की नशीली सामग्री जब्त

            

दुर्ग । नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे संकल्प अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, दो एक्टिवा वाहन और नगद रकम जब्त की है।

पहला मामला थाना दुर्ग क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर नल घर के पास बस स्टैंड दुर्ग में रेड कार्रवाई की गई। मौके से एक युवक सौरभ पांडे (उम्र 21 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से करीब 7 से 8 किलो गांजा, कीमत लगभग 60,000 रुपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सउनि पूरनदास, आरक्षक थॉमसन पीटर और विकास तिवारी की भूमिका रही।

दूसरा मामला थाना पुलगांव और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई का है। मुखबिर की सूचना पर नितेष कुर्रे (उम्र 23 वर्ष) को पकड़ा गया, जो एक्टिवा में गांजा लेकर बिक्री हेतु जा रहा था। उसकी तलाशी में 1 किलो 360 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 9,000 रुपये एवं एक एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव में नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त ऑपरेशन में सउनि किरेंद्र सिंह, प्रआर योगेश चंद्राकर, आरक्षक नरेंद्र सहारे, हीरामन, सनत भारती, प्रआर नरोत्तम निषाद, रामनारायण और हरीश सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सौरभ पांडे, उम्र 21 वर्ष
  2. नितेष कुर्रे, उम्र 23 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *