दुर्घटना में घायल एएसआई से अस्पताल में मिले दुर्ग पुलिस अधीक्षक ,परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन


दुर्ग । दिनांक 18.05.2025 को गदा चौक, सुपेला के पास थाना सुपेला से सहायक उप निरीक्षक अमर दास गंगराले द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07/CW-8607) से महिला चालक इशिता राजपूत एवं पीछे बैठे राकेश उपाध्याय द्वारा घड़ी चौक की ओर से आकर गदा चौक के पास एएसआई गंगराले को ठोकर मार दी गई।

दुर्घटना में गिरने से एएसआई गंगराले को सिर के पीछे गंभीर चोट आई और उल्टी की स्थिति में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।

कर्तव्य के दौरान घायल होने की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और एएसआई गंगराले के परिजनों से भेंट कर उन्हें बेहतर इलाज और विभाग की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *