
जिले में 17 व 18 मई 2025 को विशेष अभियान चलाकर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
दुर्ग । जिले में 17 एवं 18 मई 2025 को सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों —
छावनी (3), सुपेला (3), मोहन नगर (4), नेवई (3), पुलगांव (3), खुर्सीपार (6), कुम्हारी (1), पदमनामपुर (2), जामुल (5), भिलाई नगर (3), वैशाली नगर (11), भिलाई मट्टी (1), अमलेश्वर (2), अण्डा (1), अजोरा (2) एवं जेवरा सिरसा (1) — में कुल 51 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।
