
बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर दौरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दिनभर टॉप ट्रेंड में बना रहा। #BadaltaBastar हैशटैग के साथ 6,000 से अधिक पोस्ट किए गए, जिससे यह पूरे दिन शीर्ष स्थान पर ट्रेंड करता रहा।
लोगों ने साझा की तस्वीरें और वीडियो
लोगों ने मुख्यमंत्री के दौरे की तस्वीरें, वीडियो और बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए हैशटैग को व्यापक स्तर पर वायरल किया। यह दौरा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सबसे लंबे और सफल ऑपरेशन के बाद हुआ है।
मुख्यमंत्री ने जवानों का बढ़ाया मनोबल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक अभियान के बाद जवानों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया और क्षेत्र में शांति व विकास के नए युग की शुरुआत की बात कही। सोशल मीडिया पर लोगों ने मुख्यमंत्री की पहल और सरकार की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को लेकर प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की।