महिला रक्षा टीम का जागरूकता अभियान: अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार में जुटी

दुर्ग । महिला रक्षा टीम द्वारा लगातार कोचिंग सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, छात्रावास, गार्डन और पार्क में जाकर अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। टीम ने रामा कोचिंग सिविक सेंटर, डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट सेक्टर 10, सेक्टर 10 स्थित गर्ल्स हॉस्टल और कोचिंग सेंटर, उड़ान कोचिंग सेंटर, श्री साइ गर्ल्स हॉस्टल, प्राइम कैरियर इंस्टिट्यूट सिविक सेंटर, आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास, आदिवासी कन्या छात्रावास, हुडको गर्ल्स हॉस्टल, अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, PW सेंटर नेहरू नगर, रिसाली कोचिंग सेंटर, दीपक नगर, सुनीति उद्यान, मैत्री गार्डन, प्रियदर्शनी परिसर, राजेंद्र पार्क और नेहरू नगर पार्क सहित अनेक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर आम नागरिकों को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी, ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करवाया, आवश्यक इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी, अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी, सोशल मीडिया के सेफ्टी फीचर्स के सुरक्षित उपयोग, महिला व साइबर अपराध से संबंधित जानकारी, यातायात नियमों के पालन और मोबाइल में जरूरी हेल्पलाइन नंबर सेव रखने के लिए प्रेरित किया।

महिला रक्षा टीम ने पिछले एक सप्ताह में 26 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 2475 लोगों द्वारा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड किया गया और 3500 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *