
दुर्ग । दिनांक 09.05.2025, शुक्रवार को रक्षित आरक्षी केंद्र, जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) पद्मश्री तवंर द्वारा ली गई। इसके पश्चात परेड में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रख-रखाव का जायजा लिया गया तथा वाहनों को अच्छी स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।
परेड में चंद्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक, लाइन), हेमप्रकाश नायक (उप पुलिस अधीक्षक), हरीश पाटिल (नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी), अनुप लकड़ा (पुलिस अनु. अधिकारी, पाटन), सउनि. पुरुषोत्तम यादव (रक्षित केंद्र) सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।