
दुर्ग । यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा गंभीर मरीज के परिजन के निवेदन पर तत्काल ग्रीन कोरिडोर बनाकर मरीज को रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत लोगों की कीमती जान बचाने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
लगातार दो दिनों में दो गंभीर मरीजों के समय पर उपचार हेतु ग्रीन कोरिडोर बनाया गया।
विगत चार माह में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कुल 9 गंभीर मरीजों को समय पर इलाज के लिए रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
हाल ही में 6 और 7 मई को दो मरीजों को भिलाई सेक्टर 09 हॉस्पिटल से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक एम्बुलेंस के माध्यम से पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया था।
यातायात व्यवस्था हेतु वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर ग्रीन कोरिडोर तैयार किया। हाईवे पेट्रोलिंग-02 की सहायता से केवल 40 मिनट में एम्बुलेंस को भिलाई से रायपुर पहुंचाया गया। इस दौरान चौक-चौराहों पर यातायात कर्मियों द्वारा मार्ग को नियंत्रित किया गया।
इस वर्ष अब तक 4 माह की अवधि में कुल 9 गंभीर मरीजों के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर उन्हें सुरक्षित रूप से उपचार के लिए पहुंचाया गया है।