जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की हत्या


रायपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक दिनेश की पत्नी नेहा से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री की संवेदना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की और कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। उन्होंने कहा कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शोक संवेदना


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचकर मिरानिया परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि आतंकवादियों की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *