दुर्ग पुलिस की नशा मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता, 74.34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


समाचार विवरण:
नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर 22 अप्रैल 2025 को की गई। आरोपियों को शिवनाथ नदी, महमरा रोड, नगर पालिक निगम कमरा के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विशाल सिंह (36 वर्ष), विरेंद्र पारधी उर्फ बीरा (25 वर्ष) और अतुल कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं। तीनों के कब्जे से कुल 74.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,14,240 रुपये है। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त नगद राशि 1,230 रुपये और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

विशाल सिंह के पास से 46.05 ग्राम हेरोइन (कीमत 3,72,320 रुपये), एक पुराना मोबाइल (कीमत लगभग 5,000 रुपये) और 480 रुपये नकद जब्त किए गए।
विरेंद्र पारधी के पास से 14.44 ग्राम हेरोइन (कीमत 1,19,200 रुपये), एक रेडमी मोबाइल (कीमत लगभग 5,000 रुपये) और 530 रुपये नकद मिले।
अतुल कुमार के पास से 13.85 ग्राम हेरोइन (कीमत 1,22,720 रुपये), एक एमआई मोबाइल (कीमत लगभग 6,000 रुपये) और 220 रुपये नकद बरामद हुए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू की टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *