जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: 26 लोगों की मौत


जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से हैं, जहां के 6 पर्यटकों की मौत हुई है। इसके अलावा गुजरात और कर्नाटक से 3-3 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी इस हमले में मारे गए हैं।

आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें अधिकतर पुरुष मारे गए। हमलावरों ने धर्म पूछकर और कलमा पढ़ने को कहकर लोगों को निशाना बनाया। जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई। हमले में बचकर निकली पल्लवी ने बताया कि आतंकी हिंदुओं को निशाना बना रहे थे और तीन-चार लोगों ने पर्यटकों पर हमला किया था। पल्लवी ने बताया कि आतंकियों ने उसके पापा को उसके सामने ही तीन गोली मारी।

महाराष्ट्र के 6 लोगों की मौत इस आतंकी हमले में हुई है, जिनमें हेमंत सुहास जोशी, संजय लक्ष्मण लाली, अतुल श्रीकांत मोनी, संतोष जागड़ा, कस्तुबा गान्वोते और सुशील नथानियल शामिल हैं। गुजरात के यतेश परमार और उनके बेटे सुमित परमार और शैलेषभाई हिम्मतभाई कलाथिया भी मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *