बीजापुर IED ब्लास्ट में घायल CRPF कांस्टेबल की दिल्ली एम्स में मौत


बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 अप्रैल को हुए IED ब्लास्ट में घायल CRPF कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह CRPF की 196 बटालियन में तैनात थे और माओवाद विरोधी अभियान में शामिल थे।

CRPF की श्रद्धांजलि
CRPF ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान की शहादत को नमन किया। CRPF ने कहा कि वह अपने वीर जवान के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को सलाम करती है। साथ ही, CRPF ने शहीद के परिवार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।

शहीद की याद में संवेदनाएं
कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान की शहादत पर पूरे देश में संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *