भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार


रायपुर । रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर का नाम प्रवीण साहू है, जो रायपुर के चंगोराभाठा जोन में पदस्थ था। वह थ्री फेस बिजली कनेक्शन के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

प्रार्थी बी. शिवाजी राव ने इसकी शिकायत रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी से की थी। ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बी. शिवाजी को रुपये के साथ असिस्टेंट इंजीनियर के पास भेजा। जैसे ही प्रवीण साहू ने बिजली ऑफिस के बाहर रिश्वत की राशि ली, ACB टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

असिस्टेंट इंजीनियर को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ACB की यह कार्रवाई रायपुर यूनिट द्वारा की गई है, जो प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *