रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 139 पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को होगा कैम्प।

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 12 मार्च 2025 को प्रात: 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

इस कैम्प में विभिन्न कंपनियों द्वारा 139 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

विभिन्न कंपनियों द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • मे.स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि.रायगढ़ में फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर
  • मे.ऑटो सेंटर महिन्दा शोरूम में सेल्स कन्सलटेंट, सर्विस एडवाईजन, टेक्नीशियन, स्पेयर पार्टस असिस्टेंट मैनेजर, सर्विस मैनेजर, टेली कॉलर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स मैनेजर, ड्राईवर, वाशिंग एसोसिएट (कार वाशिंग), फ्लोर सुपरवाईजर, टेक्नीकल मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर
  • मे.काली अलोइंस उद्योग प्रा.लि.रायगढ़ में सीएचपी /सिलो ऑपरेटर (पीपी) (अप्रेन्टिसशिप), फिटर (डीआरआई अप्रेन्टिसशिप), इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन (पीपी) (अप्रेन्टिसशिप), लैब कमेस्टि (डीआरआई अप्रेन्टिसशिप), आईटीआई इलेक्ट्रीशियन (डीआरआई) (अप्रेन्टिसशिप) तथा टीजी (फील्ड ऑपरेटर) (अप्रेन्टिसशिप)

विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *