
गढ़चिरौली । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल संगठन के दो हार्डकोर सदस्यों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों नक्सलियों पर कुल 18 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक कांता उर्फ कांतक्का है, जो नक्सल संगठन में 1993 से शामिल थी और सप्लाई टीम की शीर्ष सदस्य थी। दूसरा नक्सली सुरेश उर्फ वारलु है, जिसने 2021 में नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी। दोनों नक्सलियों ने संगठन में हो रहे भेदभाव और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आत्मसमर्पण किया।
कांता पर 16 लाख रुपये और सुरेश पर 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों नक्सलियों ने कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सल संगठन के सप्लाई टीम की डीवीसी मेम्बर कांता उर्फ कांतक्का उर्फ मांडी गालु पल्लो कंटक्का (56 वर्ष) और सुरेश उर्फ वारलु ईरपा मज्जी कंटक्का (30 वर्ष) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है।