
बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ के एक छात्र की सड़ी लाश जंगल में पेड़ पर लटकी मिली है, जो 31 जनवरी को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं आया था। पुलिस ने शव की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के रूप में की है। दीपेश सरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ¹।