
जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने कहा कि वह दूसरी शादी करेगी, जिससे पति आक्रोश में आ गया और उसने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की।
आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति रात भर शव के पास बैठा रहा।
ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।