छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया, आरोपियों ने विद्युत करंट लगाकर किया था शिकार

बलरामपुर ।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगल में नीलगाय का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया था और इसके लिए उन्होंने GI तार का उपयोग किया था। आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, GI तार और कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का गंभीर उल्लंघन किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडे ने कहा कि आरोपियों ने नीलगाय को मारकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का गंभीर उल्लंघन किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट है।

आरोपियों से नील गाय की सिर और 30 किलो मांस भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – लक्ष्मी प्रसाद (45 वर्ष), विश्वनाथ रवि (60 वर्ष), विश्वनाथ रवि (22 वर्ष), पन्ना लाल रवि (28 वर्ष), कन्हाई प्रसाद कुर्रे (47 वर्ष) और विजय रवि (35 वर्ष)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *