छत्तीसगढ़: 14 नगर निगमों में से 5 महापौर सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 5 महापौर सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। रायपुर समेत 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी से की गई है। इस प्रक्रिया में रायगढ़ निगम का महापौर अनारक्षित, रिसाली महिला अनुसूचित जाति, और अंबिकापुर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

महापौर आरक्षण की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

  • रायगढ़: अनारक्षित
  • रिसाली: महिला अनुसूचित जाति
  • अंबिकापुर: अनुसूचित जनजाति वर्ग
  • भिलाई: ओबीसी
  • भिलाई 3: ओबीसी
  • चरोदा: ओबीसी
  • दुर्ग: ओबीसी

यह जानकारी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *