पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

दुर्ग । दुर्ग पुलिस विभाग में एक सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 13 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की प्रशंसा की।

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों में उप निरीक्षक कुमार सिंह सिन्हा, उप निरीक्षक लक्ष्मण कोकिला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक नागेश्वर लाल, प्रधान आरक्षक (चालक) प्रदीप कुमार सोनी, प्रधान आरक्षक कृष्णा लाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक दशरथ सिंह, आरक्षक मोहन सिंह, आर (ट्रेड) टेंट खलासी अरूण कुमार, हरप्रसाद यादव (फर्रास), महिला आरक्षक नसीम सुल्ताना और महिला आरक्षक लोचन कुर्रे शामिल थे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग के लिए बहुत कुछ किया है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्व अपराध शाखा दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *