
कवर्धा । नए साल के पहले दिन कवर्धा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बाइक की आपस में भिड़ंत हुई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
यह घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम खंतीपारा में हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान दुर्योधन चंद्रवंशी और रोहित निर्मलकर के रूप में हुई है, जो ग्राम सोढ़ा के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।