
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के आबंटन वर्ष से 18 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले वन संरक्षक संवर्ग के अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करने की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल अधिकारियों को उनकी सेवा और योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।