दुर्ग जिले में श्रमिक की मौत: अनमोल तारकोल प्लांट में हादसा, परिजनों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

दुर्ग । दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम बानबरद में अनमोल तारकोल प्लांट में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक श्रमिक अशोक कोसरे की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक में डामर लोड करते समय हुआ, जब अशोक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में अशोक का शव कई टुकड़ों में बंट गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने बिना सुरक्षा साधनों के काम कराने और मजदूरों के जान को जोखिम में डालने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। नंदनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मांग की है कि अशोक की मौत के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिले और डामर फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *