
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए डीजीपी के सलेक्शन के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं। इनमें पवन देव, अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। यूपीएससी ने राज्य सरकार के पेनल को कुछ क्वेरी के साथ लौटा दिया है, जिसमें डीजीपी अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट डेट 5 फरवरी 2025 को कौन-कौन आईपीएस डीजी पुलिस बनने के लिए डिजर्व करते हैं।
इन तीन आईपीएस अधिकारियों में सीनियरिटी के हिसाब से पवन देव, अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा के बाद सीनियरिटी में पवनदेव और अरुण देव गौतम हैं और उनके बाद हिमांशु गुप्ता। पवन और अरुण 92 बैच के आईपीएस हैं और हिमांशु 94 बैच के।
यूपीएससी ने राज्य सरकार के पेनल को कुछ क्वेरी के साथ लौटा दिया है, जिसमें डीजीपी अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट डेट 5 फरवरी 2025 को कौन-कौन आईपीएस डीजी पुलिस बनने के लिए डिजर्व करते हैं। इसके लिए कंडीशन है कि आईपीएस में 30 साल की सेवा और डीजी रैंक में प्रमोशन होना चाहिए।
वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की सेवावृद्धि की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, ये निराधार भी नहीं है। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे जाने के बाद से ही यह अटकलें तेज हो गई हैं।