दुर्ग पुलिस की पहल: ई-रिक्शा चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सतानंद विघ्यराज ने ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

इस मीटिंग में ई-रिक्शा चालकों को बताया गया कि वे शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें मधुर व्यवहार और निर्धारित शुल्क वसूलने के लिए कहा गया। इसके अलावा, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया, जैसे कि बिना वर्दी वाहन न चलाना, शराब और नशीली पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिक को वाहन चलाने न देना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, वाहनों को दस्तावेज दुरुस्त रखना, निर्धारित पार्किंग/स्थान पर ही वाहन खड़ा करना, चौक पर सवारी उतारने चढ़ाने का कार्य न करना, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारना, तेज और लापरवाही से वाहन न चलाना।

इस मीटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी श्री यश करण ध्रुव, यातायात के कर्मचारी और 250 ई-रिक्शा वाहन चालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *