दुर्ग जिले में 16 वर्षीय किशोर की हत्या

दुर्ग । दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पंहदा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां 16 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने किशोर के सीने में खंजर घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और 7 संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

उमेश यादव मंगलवार को मड़ई मेला देखने गया था, जहां उसका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह लोगों ने उसकी लाश जंगल की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे पड़ी देखी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *