सरगुजा में पत्नी ने पति की हत्या कर दी, आरोपी महिला फरार

सरगुजा । सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक पति बलीराम मांझी शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था, जिससे तंग आकर आरोपी पत्नी इहारो ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *