रायगढ़ में आरक्षक को तलवार से धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने आरक्षक को जान से मारने की दी थी धमकी

रायगढ़ । रायगढ़ में आरक्षक को तलवार से धमकाने और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम टपरदा में हुई थी, जहां आरक्षक आनंद कुजूर पर परमेश्वर सिदार ने तलवार से हमला किया और गाली-गलौज की। आरक्षक को हाथ और आंख के पास चोटें आईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद कुजूर 57 साल पुसौर थाना क्षेत्र में चलने वाले डायल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार सुबह ग्राम टपरदा में रहने वाला परमेश्वर सिदार ने डायल 112 में सूचना दी। इसके बाद आरक्षक आनंद कुजूर मौके पर पहुंचे, जहां परमेश्वर सिदार ने तलवार नुमा हथियार लेकर बाहर निकला और आरक्षक से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने आरक्षक को धक्का-मुक्की से गिरा दिया, जिससे आरक्षक को हाथ और आंख के पास चोट लगी।

घटना के बाद आरक्षक ने पुसौर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 132, 121(2), 221 बीएनएस, 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद उसकी पतासाजी की गई। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *