
दुर्ग । दुर्ग की यातायात पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 148 अवैध पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया, जबकि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर लॉक लगाया गया।

यह कार्रवाई सूर्या मॉल, नेहरू नगर, बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट और नेशनल हाईवे जैसे स्थानों पर की गई, जहां वाहनों की अवैध पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा था।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
