
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के बसंत पुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि राकेश पटेल और शशि देवदास रामसागर पारा में कुछ दिनों से साथ रह रहे थे। आज सुबह दोनों के बीच में किसी बात पर विवाद हुआ, इसके बाद शशि के साथ रहने वाला व्यक्ति राकेश पटेल ने शशि के हाथ में चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शशि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर शशि देवदास की हालत स्थिर बताई जा रही है। शशि और राकेश के बीच में विवाद क्यों हुआ, इसका कारण अभी तक अज्ञात है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उसे कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।