बस्तर रेंज के सुकमा जिले के जागरमुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा पर बड़ा आरोप: रिश्ते में भाभी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

दुर्ग । दुर्ग के मोहन नगर थाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर रेंज के सुकमा जिले के जागरमुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा के खिलाफ उनकी रिश्ते में भाभी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, एसडीओपी की रिश्ते में भाभी एक डॉक्टर की पत्नी है, जिसके साथ एसडीओपी ने 2021 में अनैतिक संबंध बनाए थे। उस दौरान एसडीओपी ने माफी मांगकर मामले को दबा दिया था।

लेकिन 31 अगस्त को एसडीओपी ने फिर महिला के घर घुसकर अनैतिक संबंध बनाने के बाद मारपीट की, जिसके बाद महिला ने अपराध दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर एसडीओपी तोमेश वर्मा के खिलाफ मोहन नगर थाना में 115 (2)-BNS, 351(2)-BNS, 64-BNS की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *