
जशपुर । जशपुर के कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली में एक दर्दनाक घटना घटी। दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे, जिसमें आग लगने से 7 साल के बच्चे एल्ड्रियन एक्का की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता प्रबोध एक्का भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस टीम, एंबुलेंस और एसडीएम नंदजी पाण्डे भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। यह घटना बच्चों के खेल-खेल में आग लगने के खतरों को उजागर करती है।
