
गरियाबंद । गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुघासी दास जयंती की तैयारी को लेकर किये जा रहे बैठक के दौरान एक शराबी ने सतनामी समाज के युवक के सीने पर जान लेवा वार कर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है¹।
आरोपी पुषण कुमार गायकवाड ने शराब के नशे में विवाद शुरू कर दिया था। विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक पंचराम बंजारे के सीने में जोरदार मुक्का मारा, जिससे पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।