धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: आरक्षक की मौत, वाहन चालक फरार

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई। यह हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। आरक्षक केशव मुरारी अवकाश में थे और अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहे थे, तभी एक टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

इस हादसे में केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक फरार हो गया है। घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में शुक्रवार को कहा था कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *