रायपुर में सौतेली मां और बेटी के बीच मारपीट, स्टील बॉटल से हमला

रायपुर । रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक सौतेली मां ने अपनी बेटी पर स्टील बॉटल से हमला कर दिया, जिससे बेटी का सिर फूट गया।

इस घटना के पीछे की कहानी यह है कि बेटी के पिता ने अपनी पत्नी को तीन साल पहले छोड़ दिया था और अब वह एक दूसरी महिला सीमा बोरकर के साथ रहते हैं।

11 दिसंबर की रात 9 बजे बेटी बलजीत कौर अपने पिता से मिलने के लिए गई थी। इस दौरान सीमा बोरकर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और स्टील बोतल से बलजीत के सिर पर वार कर दिया।

इस घटना के बाद बलजीत को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर, सीमा बोरकर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि बलजीत और उसकी बहन ने उसे अश्लील गालियां दीं और दुकान में रखी कुर्सी से मारना शुरू कर दिया।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *