
सुकमा । जिले में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है, जिसे पुलिस मुखबिर होने का शक था। यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव में हुई है।
मड़कम हड़मा (31 वर्ष) नामक युवक को नक्सलियों ने बीती रात अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ।
नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।