धमतरी में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी । धमतरी में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी भावेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों में सहायक ग्रेड 03 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नौकरी लगाने के नाम पर पीड़ितों से बड़ी रकम वसूल की थी।

आरोपी ने विवेकानंद साहू और चित्रेखा साहू से 12 लाख रुपये वसूलने के साथ ही अन्य पांच लोगों से 23 लाख रुपये और आठ अन्य व्यक्तियों से 49 लाख रुपये भी प्राप्त किए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *