
भिलाई । दिनांक 24.10.2024 को प्रार्थी वासुदेव वर्मा निवासी केम्प 01 वृन्दा नगर थाना वैशाली नगर सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सुबह अपने काम के लिये जा रहा था कि भिलाई नर्सिग होम कांट्रेक्टर कालोनी के पास दो लडके मो.सा. मे आये और मोबाईल को झपट कर ले गये।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध छिन्तई करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।
श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा उक्त मोबाईल का प्डम्प् नंबर के आधार पर सायबर सेल की सहायता से लोकेशन सर्च कराया गया जो संदेही हेमंत कुर्रे निवासी घासीदास नगर जामुल का प्राप्त हुआ तत्काल सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर प्रार्थी का मोबाईल को छिन्तई करना बताते हुए छिन्तई किये मोबाईल कीमती 5000 रूपये को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 11.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी चोरी के कई मामले दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आर. अमर सिंह, आर. सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र बान्धव का विशेष योगदान रहा है।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 1130/2024
धारा:- 304(2), 3(5) बीएनएस
जप्ती:- एक मोबाईल कीमती 5,000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- हेमंत कुर्रे पिता भीखम कुर्रे 19 साल निवासी घासीदास नगर जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग