
भिलाई । भिलाई नगर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 19.10.2020 से दिनांक 15.07.2024 तक अपने घर में रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट कर पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया और फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रं. 506/2024 धारा 64 (1), 69 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया और अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी सुनील ठाकुर को पता तलाश कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह, आरक्षक इसरार अहमद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।