
दुर्ग । दिनांक 10.12.2024 को माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय श्री अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान एक नीली बत्ती लगी इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीजे 9968 का चालक अपने वाहन इनोवा को माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय श्री अरूण साव के काफिले में पायलट वाहन के सामने उपेक्षापूर्ण उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से चलाते लाकर घुसा दिया और साथ चलने लगा।
आरोपी वाहन चालक दया सिंह राजपूत उर्फ दयानंद पिता राम अवतार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी तालपुरी पारिजात 113 जे रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0 को दिनांक 11.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना उतई में अपराध क्रमांक 377/2024 धारा 281, 125 बीएनएस एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 108, 177, 184 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।