बिलासपुर में किम्स अस्पताल के डायरेक्टर को बड़े भाई ने पीटा, पारिवारिक विवाद के कारण हुई मारपीट

बिलासपुर । बिलासपुर में किम्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रविशेखर को उनके बड़े भाई डॉ. राजशेखर ने जमीन पर पटककर पीटा है। यह मारपीट किम्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. वाई आर कृष्णा की मौत के बाद से उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद के कारण हुई है¹।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रविशेखर पर भाई राजशेखर लपकते और उसका गला दबाते नजर आ रहा है। हाथ मुक्के से दिख रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रविशेखर ने बताया कि वो न्यूरोसर्जन हैं और रविवार की शाम को वह ओपीडी तरफ गए थे, जहां उनके कमरे में बड़े भाई डॉ. राजशेखर बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *